2023 Titanic Submersible Incident : आज से 111 साल पहले दुनिया की सबसे मजबूत और नॉन सिंकेबल कही जाने वाली जहाज टाइटैनिक, बर्फ के पहाड़ से टकराने कारण दुब गया था। ये वो समय था जिसने दुनिया को हिला कर रख दिया था और यह दुनिया की सबसे बड़ी घटनाओ में से एक बन गया। अब एक बार फिर लोगो के जुबान पे टाइटैनिक का नाम आ रहा है।
दुनिया के 5 अरबपति जो की टाइटैनिक पनडुब्बी में बैठ कर टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे वो सागर में ही समा गये। 4-5 दिनों तक उनकी सबमरीन को खोजने की कोशिश की गयी लेकिन उनका कोई पता ना लगने के कारण सर्च को रोक दिया गया.इस पनडुब्बी को operate करने वाली कंपनी Oceangate ने जानकारी दी है की ,यात्रा कर रहे पांचो लोगो की मृत्यु हो गयी है. वैसे तो टाइटैनिक के मलबे को डूबने के 73 साल बाद ही खोज लिया गया था, तब से ले कर आज तक कई बार लोग इसके पास जा चुके है, लेकिंन इस बड़ी घटना के बाद इस Frontier Tourism को रोकने की मांग की जा रही है।
Frontier Tourism (सीमांत पर्यटन) क्या है ?
इस प्रकार की यात्रा, जिसे “फ्रंटियर टूरिज्म” के रूप में जाना जाता है, बड़ा व्यवसाय बनता जा रहा है। व्यापक साहसिक पर्यटन उद्योग पहले से ही अरबों डॉलर का है – और तेजी से बढ़ रहा है। फ्रंटियर पर्यटन साहसिक यात्रा का एक विशिष्ट और चरम रूप है।
यात्राएं बहुत महंगी हैं, इनका उद्देश्य इंद्रियों को अत्यधिक उत्तेजित करना और हमारे ग्रह की बाहरी सीमाओं – गहरे महासागरों, ऊंचे पहाड़ों, ध्रुवीय क्षेत्रों – और यहां तक कि अंतरिक्ष तक जाना है। सीमांत पर्यटन कोई नई बात नहीं है; मानव ने सहस्राब्दियों तक दूरस्थ स्थानों की खोज की है। पसिफ़िका लोग प्रवास और व्यापार के लिए महासागरों में नेविगेट करने के लिए सितारों का उपयोग करते थे। यूरोपीय लोग उस भूमि के किनारों तक पहुंचे, जिसे वे चपटी पृथ्वी मानते है।
टाइटैनिक सब में यात्रा कर रहे 5 यात्री कौन थे ?
अटलांटिक महासागर टाइटन पनडुब्बी में सफर कर रहे 5 यात्री कोई आम आदमी नहीं थे ,इस सबमरीन में पाकिस्तानी शहजादा दाऊद ,और उनके बेटे सुलेमान दाऊद,ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग ,फ्रेंच एक्स्प्लोरर पॉल ऑनरी नॉरजेलेट Oceangate के CEO स्टॉकटन रश शामिल थे। ये सभी लोग submarine में सवार हो कर टाइटैनिक का मलबा देखने जा रहे थे और रविवार दोपहर लापता हो गए।
“टाइटैनिक सब” क्या थी ?
आईये जानते है की टाइटैनिक सब क्या थी। Oceangate कंपनी ने सी- टूरिज्म के लिए एक छोटी पनडुब्बी निकाली जिसे “टाइटैनिक सब” नाम दिया।
यह एक छोटा वेसल था जिसे सबमर्सिबल भी कहा जाता है, यह सबमरीन की तरह फुल्ली लोडेड नहीं होता है। इसके कारण इसे “सब” कहा जाता है। टाइटैनिक को लेकर लोगो के अंदर उत्सुकता अभी भी है , लोगो को उसका मलबा दिखाने के लिए इस “सब” का निर्माण किया गया और इसकी सर्विस केवल पैसे वाले लोग ही उपयोग कर सकते थे।
वैसे “टाइटैनिक सब ” का टेस्ट हो चूका था, और 2022 में कुछ लोगो को टाइटैनिक का मलबा दिखने के लिए ले जाया गया था। इसका इंटरव्यू ABC News में देख सकते है। इस इंटरव्यू के मुताबिक 5 में से केवल 2 बार ही “टाइटैनिक सब ” मलबे के पास पहुंच पायी थी।
इस “सब” में यात्रा करने के लिए 250000 डालर यानि लगभग २ करोड़ ३ लाख रूपए की १ टिकट लगती थी।
“टाइटैनिक सब” कब लापता हुई थी ?
19 जून ,दिन रविवार की सुबह “सब” में पांचो यात्री बैठ कर टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए रवाना हुए थे। निकलने के 1.45 घंटे बाद “सब” का संपर्क अपने रिसर्च शिप पोलार प्रिंस से टूट गया था। संपर्क टूटने के थोड़ी देर बाद ही इसके बारे में कोस्ट गॉर्ड और मरीन एक्सपर्ट को सुचना दे दी गयी थी। सर्च अभियान को शुरू होते होते सोमवार की सुबह हो गयी थी। यह घटना North Atlantic के केप काड से 900 मील पूर्व में हुयी थी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से यह जानकारी दी गयी थी की “सब” जहा से गायब हुयी थी वहा एक बहुत तेज आवाज सुनाई दी थी, जिसका पता सोनार तकनीक से कनाडाई जहाज ने लगाया था। इस आवाज़ को कई घंटो तक सुना जाता रहा। इससे यह साफ़ पता चल रहा था की कही कोई दुर्घटना हुई है।
सभी 5 यात्रियों की मौत कैसे हुई ?
बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार पांचो यात्रियों की मौत Implosion की वजह से हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक Implosion तब होता है जब 1500 मील की रफ़्तार से कोई बाहरी ढांचा अंदर की ओर मुड़ता है,जैसे किसी गुब्बारे में हवा निकलने पे होता है। यह इतनी है की अंदर मौजूद Concentrated Gas अपने आप एक वोल्केनो में बदल जाता है। ऐसे में अंदर मौजूद लोगो का शरीर कुछ पालो में ही आग और प्रेशर से नस्ट हो गया होगा।
इस “सब” की घटना पुरे दुनिया में सबको पता चल चूका है और इसको लेकर अलग अलग स्टोरी सामने आ रही है। इस घटना की वजह से पूरी दुनिया में शोक का माहोल है।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आयी हो तो इसे जरूर शेयर करे और ऐसे ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहे NewShouts.com से।