Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार अशोक यादव से क्रिकेट जगत के “SKY” तक का सफर

Suryakumar yadav biography in hindi

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार अशोक यादव  जिन्हे क्रिकेट जगत में सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) और (SKY) के नाम से भी जाना जाता है, इनका जन्म 14 सितम्बर 1990 को हुआ था। यह एक भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. ये वनडे और टी 20  दोनों ही फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलते हैं. घरेलू क्रिकेट में  सूर्यकुमार यादव मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल (Indian Premier League) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज (Right Hand Batsman) है और कभी-कभार दाएं हाथ के मध्यम से गति और स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. ये टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में भी शामिल थे (Suryakumar Yadav World Cup 2023).

Suryakumar Yadav: प्रारंभिक जीवन

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को ग़ाज़ीपुर -उत्तर प्रदेश में हुआ था (Suryakumar Yadav Age). लेकिन ये बचपन से ही मुंबई में सेटल हो गए। सूर्यकुमार के पिता अशोक कुमार बीएआरसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है (Suryakumar Yadav Father). सूर्यकुमार ने पिल्लई कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की है. इसके बाद वे एल्फ वेंगसरकर अकादमी ज्वाइन कर लिए और मुंबई में आयु वर्ग क्रिकेट खेलने लगे (Suryakumar Yadav).

Suryakumar Yadav: खेल

सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (Suryakumar Yadav T20 Debut) था . उन्होंने अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) डेब्यू (Suryakumar Yadav ODI Debut)18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ किया था .

SuryaKumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने 2010-11 में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्हें 2012 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने टीम में शामिल किया। लेकिन उन्हें 2014 की आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया. फिर मुंबई इंडियंस ने उन्हें वापस आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 8Cr में खरीदा. जून 2022 में, भारतीय टीम की तरफ़ से उन्हें पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20i सीरीज के लिए टीम में नामित किया गया था (Suryakumar Yadav Career).

  • Suryakumar Yadav ने 2023 में ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनकर रचा इतिहास, और ये कारानामा करने वाले ये इकलौते भारतीय प्लेयर है . सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के ख़िताब से नवाजा गया।

सूर्यकुमार यादव की शादी : Marriage of Suryakumar Yadav

Marriage of SuryaKumar Yadav

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का शादी देवीशा शेट्टी से 7 जुलाई 2016 को मुंबई में हुई। इनकी पत्नी एक डांस कोच है इन दोनों की मुलाकात सबसे पहले 2012 में आर ए पोदार कॉलेज आफ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई थी तब से दोनों संपर्क में रहे हैं और 4 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़े: SRH vs CSK : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090245622920

शिक्षा : Qualification of SuryaKumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई ( महाराष्ट्र )में ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने आगे की पढ़ाई के लिए वो परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज गए, फिर मुंबई (महाराष्ट्र) और फिर पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स और अंतिम शिक्षा इन्होने कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से ली। सूर्य कुमार की उच्च शिक्षा Suryakumar Yadav highest qualification) वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) की डिग्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *