Wedding of Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda : नेट वर्थ के मामले में, दूल्हा और दुल्हनिया में से कौन किससे ज्यादा है?

Wedding of Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda : पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने फाइनली शादी का मन बना लिया है और इनके शादी का फंक्शन शुरू हो गया है। आइये जानते है की नेट वर्थ के मामले में दुल्हनिया या दूल्हे राजा कौन आगे है?

इन दिनों, बॉलीवुड के गलियारों में उत्सव का वातावरण है। एक बी-टाउन कपल की शादी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ बंधन में बधने होने वाले हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। दोनों कई दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब जीवन भर के लिए साथ रहने को तैयार हैं। इसी बीच, आपको बताते है कि नेट वर्थ के मामले में कौन किससे आगे है?

 

पुलकित सम्राट की नेट वर्थ (Pulkit Samrat Net Worth)

Wedding of Pulkit Samrat and Kirti Kharbanda

TV की दुनिया से बाहर आकर कई एक्टर्स ने बड़े परदे पर अपना नाम बनाने की कोशिश की है। उन्हीं में से एक हैं पुलक सम्राट। 2006 में, उन्होंने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से छोटे परदे पर डेब्यू किया। 2012 में बिट्टू बॉस नामक फिल्म से बॉलीवड डेब्यू किया। पुलकित को 2013 में आई फिल्म फुकरे ने काफी फेमस कर दिया। उसके बाद से वह बहुत सी फिल्मों में काम कर चुका है। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित का नेट वर्थ 2023 में लगभग 41 करोड़ रुपये था। उनकी सालाना आय लगभग 3 करोड़ रुपये है और महीने में लगभग 30 लाख रुपये मिलते हैं। पुलकित फोटोशूट्स और ब्रांड एंडोसमेंट के लिए लगभग 15 लाख रूपये लेते हैं, और वही फिल्मो के लिए वो प्रति फिल्म लगभग 60 से 70 लाख रूपए तक चार्ज करते है।

 

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat House) महंगे घरों और कारो के मालिक है

पुलकित सम्राट के पास लगभग 14 करोड़ रुपये का घर मुंबई में है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में भी उनके पास कई प्रॉपर्टीज हैं। पुलकित की कार कलेक्शन में बीएमडब्यलू एक्स 5 और ऑडी क्यू 7 जैसी कार शामिल हैं।

 

कृति खरबंदा की नेट वर्थ (Kriti Kharbanda Net Worth)

Wedding of Pulkit Samrat and Kirti Kharbanda
Wedding of Pulkit Samrat and Kirti Kharbanda

 

कृति खरबंदा भी नेट वर्थ के मामले में अपने होने वाले दूल्हे से बिलकुल भी कम नहीं हैं। कृति किसी समय पे एक ज्वेलरी डिजाइनर रह चुकी हैं और उसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की। कृति को बॉलीवुड फिल्मो में भी काम करते हुए काफी समय हो गया हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ भी लगभग 41 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। यानी की दोनों की नेट वर्थ लगभग बराबर ही है और इस कपल के नेट वर्थ को जोड़ के देखा जाए तो एक साथ 82 करोड़ की नेटवर्थ रखता है।

Read more : Panchayat 3 | पिंकी और सचिव जी की प्रेम कहानी बढ़ाएगी प्रधान जी की मुश्किलें! जाने रिलीज की डेट

 

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट से ये आंकड़ें प्राप्त हुए हैं। कपल नेटवर्थ पर और कोई जानकारी नहीं है। हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको पुलकित और कृति की जोड़ी कितनी पसंद है। आप इस लेख को पसंद करते हैं तो इसे शेयर करें। हमेशा ऐसी ही कहानियों से जुड़े रहें।

 

 

One thought on “Wedding of Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda : नेट वर्थ के मामले में, दूल्हा और दुल्हनिया में से कौन किससे ज्यादा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *